ग्रेटर नोएडा की स्तुति तिवारी ने लखनऊ में जीता मैडल, शहर की बढ़ाई शान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06/01/2022): गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में आयोजित हो रही दौड़ प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर में रहने वाली स्तुति तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग जगहों से आई छात्रों ने 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया था। जिसमें पुणे की रहने वाली लड़की ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं दूसरे स्थान पर ग्रेटर नोएडा की स्तुति तिवारी ने सिल्वर मेडल जीत कर अपने नाम कर लिया है।

स्तुति तिवारी बुलंदशहर के केहरोला गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी की बेटी हैं, जो अब अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-4  में रह रही है और ग्रेटर नोएडा के सावित्रीबाई फूले गर्ल्स इंटर कॉलेज कासना में कक्षा आठ की छात्रा हैं।

स्तुति ने बताया कि उसको बचपन से दौड़ने का बहुत शौक है, वह कई बार अपने स्कूल में हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में पहला स्थान भी प्राप्त कर चुकी हैं।

स्तुति के इसी दौड़ने के टेलेंट को देखते हुए स्कूल की तरफ से एक ट्रिप का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल कोच ने स्कूल की तरफ से अच्छी प्रतिभा वाले बच्चों को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नामांकित किया, जिसमें स्तुति को भी चुना गया था। प्रतियोगिता में अलग-अलग दूरी के हिसाब से दौड़ कराई गई थी। जिसमें 400 मीटर की दौड़ में गौतमबुद्ध नगर की स्तुति तिवारी ने 1 मिनट 23 सेकंड में 400 मीटर की दूरी तय कर दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।

लखनऊ में हुयी इस प्रतियोगिता में स्तुति को सिल्वर मेडल मिलने पर अब स्कूल और आस पास के लोग उनको और उनके कोच तपाश गिरी को बधाई दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.