यूपी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 पहुँची , उत्तर प्रदेश में बढ़ सकता है लॉकडाउन 

Rohit Sharma

Galgotias Ad

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या आज 480 हो गई। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने आज जानकारी देते हुए कहा, ‘राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 है जो 41 जिलों से हैं।’ सरकार फोन पर डॉक्‍टरी सलाह देने की भी व्यवस्था कर रही है।

उन्होंने बताया कि नमूनों की व्यवस्था में काफी प्रगति हुई है। शनिवार को 1,640 नमूनों की जांच की गई। शुरू में डेढ सौ से दो सौ नमूनों की जांच हो पा रही थी, जिसे बढ़ाकर आठ सौ किया गया। अब यह आंकडा 1,600 को पार कर गया है। जल्द ही 2,000 से अधिक नमूनों की जांच की सुविधा होगी।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार से चिकित्सा विभाग की वेबसाइट पर स्वैच्छिक पंजीकरण शुरू कर रहे हैं। इसमें वे चिकित्सक जिनके पास समय है और जो फोन के जरिए सलाह देना चाहते हैं, पंजीकरण करेंगे। काल सेंटर 18001805145 पर घर से कॉल कर सलाह ली जा सकती है। इसके लिए काउंसलर लगाये गए हैं जो उनकी बात लोगों से कराते हैं।

उन्‍होंने कहा, ‘हम सरकारी और रिटायर्ड चिकित्सकों का पूल बनाकर उनकी सेवाएं लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चिन्ता है कि जो भी आकस्मिक सेवा के लिए आता हो, उसे सभी सेवाएं उपलब्ध हों।

आगरा में डॉक्टर संक्रमित हो गए। इसकी वजह से पूरी टीम को आइसोलेशन में जाना पड़ा। इसलिए तय किया गया है कि कोरोना संक्रमण के मामले जिन जिलों से आये हैं, वहां कल से चार से छह बजे के बीच डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।’ प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या 576 है जबकि आइसोलेशन सेंटरों में यह संख्या 8,084 है।

पीएम मोदी के साथ शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद आज अपनी कोर टीम के साथ बैठक में विचार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश से पहले ओडिशा, पंजाब तथा महाराष्ट्र में लॉकलाउन की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने आवास पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद तय किया कि उत्तर प्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। इस दौरान भी जिलों को दो वर्ग में बांटा गया है। प्रदेश के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा , फ़िलहाल इसका अभी एलान नहीं हुआ है | इसमें ए वर्ग में वह जिले हैं, जहां 14 अप्रैल तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इनको ग्रीन जोन माना जा रहा है।  वर्ग बी में वह जिलेे होंगे जहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं या फिर वहां 14 अप्रैल तक और मिलने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.