आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस

दिल्ली-मेरठ, रोड़ पर स्थित आई0टी0एस0 डेन्टल कॉलेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा दिनांक 21 मार्च 2022 को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस साल भारत सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम का विषय अपने मुंह पर गर्व करें था। इस दिन को विष्वभर में मौखिक स्वास्थ्य तथा इसके लाभों एवं इसके महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इसे विष्व मौखिक दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धावस्था रोगियों के लिए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये। जिनका उद्देश्य रोगियों को मौखिक स्वच्छता बनाये रखने के नियमों से अवगत कराना था। इसी के साथ प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा विश्व मौखिक दिवस के विषय के आधार पर शार्ट विडियो प्रतियोगिता, ई-पोस्टर प्रतियोगिता, ई-निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में एम0डी0एस0 एवं बी0डी0एस0 के छात्रों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान शिविर स्थल पर मौखिक स्वच्छता के साथ सभी रोगियों को आवश्यक उपचार के बारे में बताया गया तथा तथा संस्थान की डेन्टल ओ0पी0डी0 में आने वाले मरीजों को पूर्ण और आंशिक डेन्चर बनाए गये और डेन्चर के रखरखाव के साथ-साथ डेन्टल इम्प्लांट के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर-पी0जी0 कोर्सेज़, डॉ0 श्रीनाथ ठाकुर एवं प्रधानाचार्य, डॉ0 देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच0ओ0डी0, दंत चिकित्सक एवं 100 से अधिक मरीजों ने भाग लिया। अंत मे विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

इस सफल कार्यक्रम के आयोजन करने के लिये सभी ने आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.