आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, में ’’टैकट्रिक्स-2016’’ का आयोजन

Galgotias Ad

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI 18

65

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2016 को चतुर्थ टैक्नीकल फैस्ट ’’टैकट्रिक्स-2016’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नेशनल इंस्ट्टियूट ऑफ सोलर एनर्जी, गुडगाँव के डायरेक्टर जनरल डॉ एस.के. सिंह के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर मिंडा फुरूकावा कंपनी के कॉपरिंट हेड श्री राजीव तोमर, मैनेस्टिक ऑटो लि0 के उपाध्यक्ष श्री वी.के. राव, सी.आर.आर.आई. के वैज्ञानिक डॉ जी के साहू, एमिटी विश्वविद्यालय के डॉ के.एम. सोनी, सी.एस.आई. नोएडा के श्री संजीव पुंढीर, स्काइलाइन इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ एस.एस. चौहान, ए.बी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद के डॉ हेमंत आहूजा तथा जे.एस.एस कॉलेज नोएडा के प्रो0 विकास श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संस्था की तरफ से निदेशक डा. विनीत कंसल, डीन एकेडेमिक्स डॉ गगनदीप अरोरा, डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स, डॉ संजय यादव तथा टेक्ट्रिक्स 2016 के संयोजक श्री मानवेन्द्र यादव ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग के छात्रों में इनोवेशन के प्रति उत्साह उत्पन्न करना और टीम भावना को मजबूत करना था। इस आयोजन के माध्यम से छात्रों आना तकनीकी कौशल दिखाने के लिए एक उचित प्लेटफार्म दिया गया। इस आयोजन में इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओ के छात्रों ने अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल को सबके सामने प्रदर्शित किया। इस आयोजन में आई.टी.एस. के अलावा क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे आर.के.जी.आई.टी., गाजियाबाद, आ.के.जी.ई.सी, गाजियाबाद, ए.बी.ई.एस.आई.टी, गाजियाबाद, आई.एम.एस गाजियाबाद, द्रोणाचार्य कॉलेज, ग्रेटर नोएडा, जी.एल. बजाज, ग्रेटर नोएडा, के छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट लगाकर विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स को आकर्षित किया। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा, ई.सी.ई. के अंतिम वर्ष के छात्रों नें नेत्रहिन व्यक्तियों के लिए टोर्च का आविष्कार कर उनके जीवन में प्रकाश भर दीया। यह टोर्च नेत्रहिन व्यक्ति को अपने आस-पास की वस्तुओं को पहचानने में मद्द करती है। इस टोर्च के द्वारा नेत्रिहिन व्यक्ति को हेड फोन के द्वारा ध्वनि सन्देश प्राप्त होगा जिससे उन्हें वस्तुओं की दूरी का पता चल जाएगा। इस टोर्च के आविष्कार करने में नेशनल इन्स्ट्रमेन्टैशन सॉफ्टवेय का प्रयोग किया गया है। यह टोर्च अपनी दूरी से कुछ फिट पहले की वस्तु को पहचानने में कारगर है। इस तरह अलग-अलग कॉलेजों से आय छात्रों ने वभिन्न तरह के आविष्कारों जैसे – इनडेक्टिव चार्जींग सिटी, समार्ट सोलर क्रॉपकटर, व्यवसायीक आधारित बहुकटर, बोक्स ट्रांसपोर्ट मेकनिजम, समार्ट कार पार्किंग एवं एडवांस सेफ्टी टेक्निक्स तकनीकियों का आविष्कार किया। इस आयोजन में 37 प्रोटोटाइप / वर्किंग मॉडल तथा 27 पोस्टर प्रदर्शित किय गए जो इस तकनीकी कार्यक्रम की सफलता के मुख्य आधार स्तम्भ रहे। विभिन्न क्षेत्रों से आये एक्सपर्ट्स ने छात्रों की इनोवेशन क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके अपने तकनीकी विचारों को मॉडल के रूप विकसित करने की योग्यता को भी सरहानीय बताया। इस तकनीकी फेस्ट ’’टेकट्रिक्स-2016’’ के विजेता प्रतिभागियों में प्रोटोटाइप टाइप मॉडल में प्रथम पुरस्कार आई.एम.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद को प्राप्त हुआ जककि आई.एम.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज,एवं जी.एल.बजाज कॉलेज को संयुक्त रूप से दूसरा तथा आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, को तृतीय स्थान के दोनों पुरस्कार प्राप्त हुए। पोस्टर प्रतियोगिता में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रथम, आर.के.जी.ई.सी को दूसरा तथा तीसरा पुरस्कार भी आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज को प्राप्त हुआ। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.