किरण बेदी ने अकाली कार्यकर्ताओं की सभा में लिया हिस्सा.

Galgotias Ad

दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणी अकाली दल की मुख्यमंत्री के पद की सांझी उम्मीदवार किरण बेदी ने आज अकाली दल दफ्तर में दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं अकाली कार्यक्रताओं को गठबंधन की जीत के लिए कार्य करने की अपील की। बेदी ने आज गुरूद्वारा रकाबगंज रोड पर अकाली दल के दफ्तर में अकाली कार्यक्रताओं के साथ मुलाकात की। अकाली दल की दिल्ली इकाई एवं दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जी.के. एवं वरिष्ठ नेताओं ने किरण बेदी एवं नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही नुपुर शर्मा को सिरोपा एव कृपाण देकर सम्मानित किया। उक्त सभा को अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुखदेव सिंह ढींडसा, पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा, पुर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवा, अकाली विधायक जीत महिन्दर सिंह सिद्धु, भाजपा के पुर्व प्रदेश प्रधान मांगे राम गर्ग, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह थापर, रविन्दर सिंह खुराना ने भी संबोधित किया।

जी.के. ने इस अवसर पर केजरीवाल को अवसरवादी बताते हुए प्रधानमंत्री बनने की लालसा में दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का भी केजरीवाल पर आरोप लगाया। केजरीवाल को बच्चो की सौगंध उठाने के बावजूद हर उल्ट कार्य करने का आरोप लगाते हुए जी.के. ने केजरीवाल की तुलना मुहम्मद बिन तुगलक के साथ भी की जिसने हिन्दुस्तान का राज मिलने के बावजूद चीन पर हमला करके अपनी आधी फौज मरवा ली थी। जी.के. ने दिल्ली में सरकार बनने पर पंजाबी भाषा को विशेष सम्मान दिलवाने, गुरू तेग बहादर विश्वविद्यालय बनाने एवं 1984 कत्लेआम के पीडि़तो के पुर्नवास और इंसाफ के लिए अकाली दल द्वारा कार्य करने की भी बात कही। किरण बेदी द्वारा 5 नवंबर 1978 को उनकी ग्रिफ्तारी धरना देने के कारण करने की जानकारी संगतों के साथ सांझी करते हुए जी.के. ने बेदी को अपने फजऱ् की अदायगी के लिए कार्य करने वाली दलेर औरत भी बताया।
वरिष्ठ अकाली नेताओं ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव मंे चार उम्मीदवारों के जीतने के बाद हुए दो विधानसभा सीटों के उपचुनावो में आप के उम्मीदवारों की जमानते जब्त होने का भी हवाला दिया। नुपुर शर्मा ने स्थानीय उम्मीदवार होने के कारण उनको वोट देने की अपील भी की। किरण बेदी का गला खराब होने के कारण भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सजंय कौल ने किरण का संदेश कार्यक्रताओं के साथ सांझा किया। जिसमें उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली को दो हिस्सो में बांटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की विचारधारा कश्मीर तथा बाटला हाउस पर संदेह के घेरे में है इसलिए नक्सली और अपने आप को अराजकातावादी कहने वाली आप के झूठे सपनो में जनता को नही फसना चाहिए । इस अवसर पर स्टेज सचिव की सेवा कुलमोहन सिंह ने निभाते हुए किरण बेदी द्वारा 1986 में गुरूद्वारा सीस गंज साहिब से निकाले जाने वाले नगर कीर्तन को शरारती तत्वो द्वारा नुक्सान पहुंचाने की आशंका के बावजूद बहुत दलेरी से किरण बेदी द्वारा सुरक्षित निकलवाने का संकल्प पुरा करने पर उनका आभार भी जताया।
दिल्ली कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तनवंत सिंह, संयुक्त सचिव हरमीत सिंह कालका, धर्म प्रचार प्रमुख परमजीत सिंह राणा, सदस्य हरविन्दर सिंह के.पी., कुलवंत सिंह बाठ, जसबीर सिंह जस्सी, समरदीप सिंह सन्नी, परमजीत सिंह चंढोक, कैप्टन इदंरप्रीत सिंह, जीत सिंह खोखर, मनमिन्दर सिंह आयूर, सतपाल सिंह तथा विक्रम सिंह मौजूद थे।

Comments are closed.