नर्सरी एडमिशन : दिल्ली में कल से शुरू होगी लॉटरी की प्रक्रिया , इंतजार हुआ खत्म

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के प्राइवेट स्‍कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए अब बच्‍चों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कल यानि शुक्रवार से दिल्‍ली के कुछ प्राइवेट स्‍कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

इसके लिए कुछ स्‍कूलों ने ड्रॉ ऑफ लॉट्स के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दें कि स्‍कूलों ने तय शेड्यूल के अनुसार उन बच्‍चों की सूची जारी करनी शुरू की है जिन्‍होंने इनमें दाखिले के लिए आवेदन किया है।

 

 

वहीं अब लॉटरी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. जानकारी के मुताबिक पीतमपुरा स्थित रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल 11 व 12 मार्च को लॉटरी निकालने जा रहा है. इसके लिए स्‍कूल ने मानक तय किए हैं. एडमिशन प्रोसेस में जिन बच्चों ने मानकों के आधार पर 80 अंक हासिल किए हैं, उनके लिए लॉटरी 11 मार्च को होगी।

 

वहीं जिन बच्‍चों को 90 अंक मिले हैं उनके लिए ड्रॉ ऑफ लॉट्स 12 मार्च को किया जाएगा. इस संबंध में आवेदन करने वाले बच्‍चों के अभिभावकों को भी जानकारी दे दी गई है. इसी क्रम में द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल ने ड्रा ऑफ लॉट्स शुरू करने का फैसला किया है।

 

 

वहीं आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल, सरदार पटेल स्‍कूल 15 मार्च को लॉटरी निकालेंगे. फिलहाल 10 और 11 मार्च को इन स्‍कूलों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है. लॉटरी के बाद 20 मार्च को दाखिला पाने वालों की पहली सूची जारी की जाएगी।

 

 

बता दें कि नर्सरी दाखिले के लिए स्‍कूलों में मानकों के आधार पर ही लॉटरी की जाती है. इनमें एक सीट पर कई-कई आवदेन और अंक समान होना शामिल है. ऐसी स्थिति में ड्रा निकालकर एडमिशन दिया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.