ग्रेटर नोएडा : पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida : राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईनामी बदमाश डकैती के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।

दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। इस बदमाश के पास चोरी की मोटरसाईकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किये गए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दादरी पुलिस के मुताबिक, बीती रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखकर अलग से भागने लगा और अपने आप को घिरा देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

दादरी पुलिस ने भी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान इरशाद के रूप में हुई है, जो डकैती के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था और उस पर पर काफी मामले दर्ज हैं।

डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि बीती रात दादरी पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान 25000 के नामी बदमाश के साथ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के ऊपर कई मामले दर्ज थे। इनामी बदमाश डकैती के मामले में भी काफी समय से फरार चल रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.