नवरत्न फॉउण्डेशन्स की अनोखी पहल ,  अक्षम दिव्यांगो को ट्राई साइकिल और व्हील चेयर की गई प्रदान   

Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha

Galgotias Ad

नोएडा में आज नवरत्न फॉउण्डेशन्स ने अनोखी पहल की है | आपको बता दे की नवरत्न दिव्यांगों की सेवा ‘ अभियान के तहत आज नवरत्न ज्ञानपीठ पर दो दिव्यांगों को दिव्यांग ट्राई साईकल एवं दो को व्हील चेयर प्रदान की गईं। वही इस कार्यक्रम में  टी. एस. बेदी, सुरेंद्र पाल, लियाक़त अली, सत्येंद्र शर्मा, उपदेश श्रीवास्तव , रमाकांत सिंह उपस्थित रहे |


नवरत्न फॉउण्डेशन्स के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा की नवरत्न ज्ञानपीठ में शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगो को ट्राई साइकिल और व्हील चेयरप्रदान की गयीं , ताकि उनको आने जाने में किसी का सहारा न मांगना पड़े |  ट्राई साइकिल प्राप्त कर करने के पश्चात उनके चेहरे पर ख़ुशी देखते बनती थी और बड़ा हुआ आत्मविश्वास भी झलक रहा था  |

इस अवसर पर विशेष रूप से आए अथिति ने नवरत्न के अंतर्गत हो रखे सामाजिक कार्यों के भूरी भूरी प्रशंसा के साथ और दिव्यांगो के लिए अनेक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया.| नवरत्न फॉउण्डेशन्स के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया की नवरत्न दिव्यांगो के लिए यह कार्य हमेशा करता आ रहा है |

साथ ही उन्होंने कहा की “नवरत्न दिव्यांगो की  सेवा “ श्रंखला का प्रारम्भ जुलाई 2019 में किया गया था | जिसके बाद हर महीने नवरत्न संस्था द्वारा दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल और व्हील चेयरप्रदान की जाती है , ये कार्यक्रम हर महीने में होगा , वही “नवरत्न दिव्यांगो की  सेवा “ का लाभ दिव्यांगों को मिलता रहेगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.