मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015: तीसरा दिन गायन और नाटकों के जरिये विद्यार्थियों ने किया कमाल
मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015: तीसरा दिन गायन और नाटकों के जरिये विद्यार्थियों ने किया कमाल
– प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना मेवाड़ का मकसद- डाॅ. गदिया गाजियाबाद। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स के ’मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015’ नामक वार्षिक महोत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने नाटक, मिमिक्री, एकल व समूह गायन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाकर सबका मन जीत लिया। लगभग 10 नाटकों, 12 मिमिक्री, एकल व समूह गायन प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नाटकों में सामाजिक विसंगतियों, राजनीति व धर्म के नाम पर पनप रहीं विद्वेष की भावनाओं पर जमकर कुठाराघात किया गया। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स के चेयरमैन डाॅ.अशोक कुमार गदिया ने कहा कि मेवाड़ ग्रु प आॅफ स्टीट्यूशंन्स युवा प्रतिभाओं को राष्टंीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए कृत संकल्पित हैं। युवा पीढ़ी ही देश की बुनियाद होती है। इसे सही दिशा मिले और यह देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़े, यही उनका सतत प्रयास है। इसे आगे लाने के लिए मेवाड़ गु्रप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स लगातार इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि 14 मार्च को होने वाली एकल-समूह नृत्य प्रतियोगिता व फैशन शो महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र होगा। समापन समारोह में देश की विख्यात हस्तियों के शामिल होने की प्रबल संभावना है। महोत्सव के तीसरे दिन नाटक प्रतियोगिता में सुप्रसिद्ध रंगकर्मी व पत्रकार नाजिम नकवी और टीवी कलाकार मोहित त्यागी बतौर जज के रूप में शामिल हुए। उन्हें मेवाड़ की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण भी मौजूद थे।

Comments are closed.