नोएडा प्राधिकरण ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती, स्वच्छता अभियान में योगदान देने के लिए नागरिकों को किया सम्मानित

Ten News Network

नोएडा :– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता नायकों को सम्मानित किया गया। नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए, विभिन्न संगठन को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

 

आपको बता दें कि सीईओ ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और सभी को सेग्रीगेशन व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वही इस कार्यक्रम में एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हान, फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, तमाम स्कूल के प्रधानाचार्य, सामाजिक संगठन और सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, नोएडा प्राधिकरण के तमाम अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

बता दे कि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी स्वयं नोएडा में साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान की कमान संभाल रही है। शहर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी अपनी तैनाती के बाद से ही प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान जन विभाग से जुड़े 2.5 प्रतिशत कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, मैकेनिकल रोड स्वीपिग एजेंसी, बायो रेमीडिएशन, डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने और एमआरएफ कार्य में कार्यरत करीब 85 कर्मचारियों को सीईओ द्वारा स्वच्छता नायक को 3100 रुपये व स्वच्छता कर्मी को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत विभिन्न आरडब्लूए, एओए, होटल, ग्राम, बाजार एसोसिएशन, स्वच्छ अस्पताल, स्कूल, सरकारी कार्यालय के मध्य स्वच्छता रैंकिग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न श्रेणियों में लगभग 39 विजेताओं को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिए।

 

प्राधिकरण की सहयोगी कंसलटेंट केपीएमजी, एनजीओ के कर्मचारी, प्राधिकरण के डाटा एंट्री आपरेटरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के सभी अधिकारी व नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए शहर में स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। अलग-अलग अभियान के जरिए शहर को साफ बनाया गया। साथ ही इसे स्वच्छ रखने में लोगों की सहभागिता को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।

रितु माहेश्वरी ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ और ‘अमृत 2.0’ के तहत काम किया जाएगा, मतलब नोएडा में अब कही पर भी कूड़े का ढेर नही मिलेगा, जो नोएडा प्राधिकरण पहले से ही इस पर काम कर रहा है, सेक्टर 54 में कूड़ा का ढेर बना हुआ था, उसको भी नोएडा प्राधिकरण ने खत्म कर दिया है। साथ ही गॉव और शहर में अमृत 2.0 के तहत पानी की समस्याओं को खत्म किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.