मनोज तिवारी, खेसारी लाल संग हुई नोएडा में छठ महोत्सव की भव्य शुरआत, केंद्रीय मंत्री, स्थानीय विधायक हुए मंत्रमुग्ध

ROHIT SHARMA / VISHAL MALHOTRA/ VAIDYANATH KUMAR/ JITENDER PAL

Galgotias Ad

नोएडा :– नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महोत्सव का आयोजन किया गया | इस छठ महोत्सव में मुख्य अथिति के रूप में भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्य्क्ष मनोज तिवारी रहे | साथ ही इस कार्यक्रम में वशिष्ठ अथिति के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह रहे |

वही इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक खेसारी लाल मुख्य गायक रहे व प्रियंका पायल छठ के गीत गाए । इनके साथ ही रविंदर रसीला व गोलुराजा भोजपुरी सरीखे प्रसिद्व गायक भी कार्यक्रम में शिरकत ही । साथ ही छठ महोत्सव के दौरान देर रात बिहार के लोकगीत के गायक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ।

छठ महोत्सव में भोजपुरी गायक और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी प्रस्तुति दी। मनोज तिवारी ने भी छठ की शुभकामना देते हुए ¨रकिया के पापा, हमार सैया गइले अरब जैसे भोजपुरी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।

नोएडा स्टेडियम में आयोजित छठ महोत्सव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की आवाज ने वहां मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आपको बता दे की खेसारी को सुनने के लिए हजारों की भीड़ नोएडा स्टेडियम में पहुंची थी। वह जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के गायक ने एक के बाद एक कई गीतों की प्रस्तुति दी, जिससें वहां मौजूद लोग जमकर थिरके। खेसारी लाल ने आरा छपरा के घाटनिक लागेला. पहिले पहिले छठ उठउली. आवह तानी रेल धके..एक सारी अहिरे हों. जैसे अनेकों गीत गाकर लोगों का जमकर मनोरंजन किया। उनके गीतों को सुनकर स्टेडियम में मौजूद हर कोई खुशी से झूम उठा।

वही दूसरी तरफ छठ महोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायकों को सुनने के लिए हजारों की भीड़ पहुंची। ऐसे में प्रशासन की ओर कार्यक्रम के लिए किए सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी नजर आए। जहां दर्शकों की भीड़ अपने चहेते गायकों को सुनने के लिए स्टेज के पास पहुंचने लगी। जिससे बीच-बीच में भगदड़ का माहौल भी बनने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को स्टेज के पास से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

खासबात यह है की लोगों ने गायक खेसारी लाल से अपने पसंदीदा गानों की फरमाइश भी की। हालत यह हो गई कि पुलिस को कह बार लाठियां फटकारनी पड़ी। देर रात चले कार्यक्रम में धक्का मुक्की में कई बार स्थिति बिगड़ती बनती रही। सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा ।

वही इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बॉथम, एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स, टीएन चौरसिया, सुरेश तिवारी, अवधेश राय व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Video Highlights: Chhath Mahotsav 2018 at Noida Stadium

 

Photo Highlights: Chhath Mahotsav 2018 at Noida Stadium

Leave A Reply

Your email address will not be published.