2 दिन पहले लापता हुआ युवक पार्क में कर रहा था गर्लफ्रेंड का इंतजार, जानें पूरा मामला

ROHIT SHARMA / LOKESH GOSWAMI

नोएडा  :– उत्तर प्रदेश के हाईटेक नोएडा शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें 2 दिन पहले गायब हुआ युवक एक पार्क में मिला । जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड का “इंतजार” कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि नोएडा के छलेरा गांव का निवासी तथा सेक्टर 68 में एक निजी कंपनी के लिए काम करने वाला रवि शनिवार की शाम वह लापता हो गया था , जिसके बाद उसके परिवार ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी।



एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शख्स के भाई ने एक्सप्रेसवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और धारा 367 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया पुलिस रवि की तलाश कर रही थी जो आज सेक्टर 132 के पार्क में मिला।

थाना प्रभारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह विवाहित है लेकिन उसका विवाहेतर संबंध था। उसके पारिवारिक जीवन में इस वजह से परेशानी चल रही थी और इसी के चलते वह काम के बाद शनिवार को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राजस्थान भागने वाला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.