पूर्व मंत्री ने किया तुरआई गांव के नवर्निवाचित प्रधान का स्वागत

NOIDA ROHIT SHARMA

पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर के आवास पर तुरआई गांव के नवर्निवाचित प्रधान का स्वागत किया गया। तुरूआई गांव से रिर्जव सीट स जीत दर्ज करने वाले ब्रजेश प्रधान  का स्वागत नबाब सिंह नागर के आवास पर पूर्व प्रधान चौ वीर पाल सिंह के साथ फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान नबाब सिंह नागर ने कहा कि ब्रजेश प्रधान को जीत पर बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि गावं में रिर्जव सीट से जीत हासिल करने के बाद गांव में एकता व सद्भावना का माहौल बनाएगें। विरोधीयों को साथ लेकर वे गांव के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के बाद यह मौका है जब एकता की मिशाल कायम की जा सकती है और गांव का विकास एकजुट होकर किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.