नोएडा : पुलिस ने पांच नटवरलालों को किया गिरफ्तार , लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी 

ROHIT SHARMA

नोएडा शहर में आए दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले सामने आते रहते है, कभी कोई फर्जी कॉल सेंटर चला कर लोगों से पैसे ठग लेता है तो कभो कोई फर्जी कंपनी चलाकर।

ऐसा एक ओर मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत की उसके साथ लोन दिलाने के नाम ठगी की गई हैं , जिसमे नोएडा की थाना फेस 3 पुलिस ने जाँच शुरू की | जिसके बाद पता चला की एक फर्जी कंपनी लोगो को लोन दिलाने के नाम पर पैसे ठगते थी ।

 

पुलिस ने इस गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है , जोकि भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते थे, ओर लोगों को 5% के रेट से लोन दिलाने की बात करते थे | जिसमे यह लोग पहले फ़ाइल चार्ज के नाम पर पैसे एकाउंट में ट्रांसफर करवाते थे और फ़िर प्रोसेसिंग के नाम पर। जिसके बाद अपने मोबाइल नंबर बंद कर दूसरे ग्राहक को फसाते थे | इस प्रकार इन लोगों ने लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए हैं।

आपको बता दे कि नोएडा की थाना फेस 3 पुलिस ने इन आरोपियों को सेक्टर 70 से गिरफ्तार किया हैं। ओर इनके पास से मोबाइल, कंप्यूटर, एटीएम डेबिट कार्ड, फर्जी कंपनी के फर्जी मोहर बरामद की हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस -3 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 70 में एक कॉल सेंटर चल रहा है जहां काम करने वाले लोग सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आस मोहम्मद उर्फ आशु चौहान, इमरान खान, वसीम, अति मोहम्मद तथा शोएब हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी खोलकर लोन दिलाने के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.