नोएडा : साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ किया करार 

Ten News Network

Noida (19/01/2021) : नोएडा में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नोएडा कमिश्नरेट ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ करार किया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने करार पर हस्ताक्षर किए।

माइक्रोसॉफ्ट के साथ इस करार के बाद नोएडा पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार करने के पीछे मौजूदा व्यवस्था में सुधार करना है।

 

उन्होंने बताया कि इससे डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि करार का उद्देश्य सुरक्षित उत्पाद सहायता और सेवाएं प्रदान करना है।

पुलिस की टीम को माइक्रोसॉफ्ट तकनीकी सहायता और सेवाएं प्रदान करेगी। इस करार का उद्देश्य पुलिस टीम के लिए समाधान और जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.