नोएडा में 8 मार्च से शुरू होगा नोएडा रंग महोत्सव , दिल्ली एनसीआर के 25 कॉलेज के छात्र देंगे प्रस्तुति

ROHIT SHARMA/ JITENDER PAL- TEN NEWS

Galgotias Ad

नोएडा 🙁 04/03/2019) ईशान म्यूजिक संस्था द्वारा “नोएडा रंग महोत्सव पार्ट 2 ” का कार्यक्रम नोएडा में आयोजित होने जा रहा है | आपको बता दे की यह कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित ईशान म्यूजिक कॉलेज में होगा | “नोएडा रंग महोत्सव पार्ट 2 ” कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा |



वही तीन दिन के कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के 25 कॉलेज के छात्र – छात्रा हिस्सा लेंगे | साथ ही यह कार्यक्रम 8 मार्च से 10 मार्च तक चलेगा | “नोएडा रंग महोत्सव पार्ट 2 “कार्यक्रम मे एक टीम को प्रस्तुति देने के लिए 60 मिनट दिए जाएंगे | वही एक दिन में 8 कॉलेज के छात्र – छात्रा प्रस्तुति देंगे , वही यह कार्यक्रम 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा |

खासबात यह है की नोएडा में पहले नाट्य महोत्सव हो चूका है , जिसको लेकर लोगों ने नाट्य महोस्तव की जमकर तारीफ की थी | वही अब उसी तरह का कार्यक्रम फिर से नोएडा में होने वाला है | नोएडा रंग महोत्सव का कार्यक्रम भी नोएडा में हो चूका है | जिसको लेकर यह संस्था फिर से एक बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने जा रही है |

वही नोएडा रंग महोत्सव को लेकर ईशान म्यूजिक संस्था के निदेशक आदित्य श्रीवास्तव का कहना है की 8 मार्च से 10 मार्च तक नोएडा रंग महोत्सव पार्ट 2 ” कार्यक्रम नोएडा में आयोजित होने जा रहा है | यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा | वही इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के 25 कॉलेज के छात्र – छात्रा प्रस्तुति देंगे | एक दिन के अंदर 8 कॉलेज के विद्यार्थी परफॉर्म करेंगे |

साथ ही उनका कहना है की इस कार्यक्रम को देखने के लिए फ्री एंट्री है , उम्मीद है की इस कार्यक्रम को देखने के लिए हज़ारो लोग शामिल होंगे | वही इस नोएडा रंग महोत्सव के कार्यक्रम में बड़े स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे , जिससे लोग काफी खुश होंगे | वही उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम मे कोई थीम नहीं रखी गई है | सभी कलाकार अलग अलग विषय पर परफॉर्म करेंगे | “नोएडा रंग महोत्सव पार्ट 2 ” का कार्यक्रम 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.