चौकाने वाला निकला गिरफ्तार नक्सली कमांडर का इतिहास, नॉएडा के सेक्टर में खुलेआम रहता था हत्या-नरसंहार में वांछित कुख्यात!

ROHIT SHARMA / ASHISH KEDIA

Galgotias Ad

(27/03/18) नॉएडा :–

नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई | दरअसल सोमवार की देर रात में थाना 20 पुलिस ने एक बड़े नक्सली को गिरफ्तार किया है | जिससे नोएडा पुलिस ने एक पिस्टल , पाँच कारतुस , फ़र्ज़ी आधार कार्ड , कॉलेज का आई कार्ड बरामद किया है | वही इस मामले में गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए पुरे मामले की जानकारी दी | एसएसपी का कहना है की जो व्यक्ति को गिरफ्तार किया , वो कुख्यात नक्सली है | जिसका असली नाम सुधीर कुमार भगत है | उन्होंने बताया की ये सुधीर कुमार भगत नक्सलियों का एरिया कमांडर है , इसके नाम पर बिहार में 2 दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज है | इस नक्सली पर बिहार पुलिस ने 50 हज़ार का ईनाम रख रखा था |

एसएसपी का कहना है की यह आरोपी अपना फ़र्ज़ी आधार कार्ड बनवाकर नोएडा में स्थित हरौला गॉव में रह रहा था | जिसकी सुचना मिलने पर कल देर रात थाना 20 की पुलिस पहुँचकर इस नक्सली को गिरफ्तार किया | साथ ही इस कुख्यात नक्सली ने पुछताछ के दौरान पुलिस को बताया की अपने आप को छुपाने के लिए यह फर्जी नाम से आईडी बनाई थी , जिसमे अपना नाम लोहा सिंह उर्फ आदित्य कुमार पुत्र साधु शरण जनपद मुजफ्फरपुर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा कर नोएडा में रह रहा था | वर्ष 2013 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर कुख्यात नक्सली अनिल राम के गैंग में जाकर शामिल हो गया तथा उसके साथ मिलकर इसने कई नरसंहार हत्याकांड को अंजाम दिया |

जिसको लेकर अनिल राम ने सुधीर कुमार भगत को नक्सल संगठन का एरिया कमांडर बना दिया | साथ ही उसने बताया कि 35 से 40 लोगों का एक संगठन बनाया , जिसे इसके द्वारा एके-47 ,एसएलआर ,टीएनटी , कारबाईन और बम्ब लगाने की ट्रेनिंग भी ली | इसी दौरान उसने मनन सिंह हत्याकांड ,भोला सिंह हत्याकांड ,मोतीपुर प्लांट सीएनसी जलाने का कार्य ,महेश्वर भगत हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया | जिसके बाद यह नक्सली अपने जीजा के पास नोएडा आ गया |

वही नक्सली सुधीर कुमार भगत ने बताया की बड़े संस्थानों से 3 से 5 लाख की वसूली की जाती थी जिससे हत्यार खरीदने व संगठन चलाने का कार्य किया जा रहा था | उक्त नक्सली प्रत्येक गांव में पांच पांच लोगों का संगठन बनाकर अपनी गतिविधियों का संचालन करता था | नक्सली का संबंध यूपी के बनारस और मध्यप्रदेश के नक्सली नेताओं से था जिनसे मिलकर वह अपने संगठन का विस्तार कर रहा था | साथ ही सुधीर कुमार भगत ने अपने गैंग के सदस्यों के नाम अनिल राम रोहित ललन सिंह बद्री पासवान अमित सुनील कमलेश मदन संजय राम सुजीत राम मुकेश बताया है जो फरार चल रहे हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.