ब्रह्मपुत्र मार्किट में बढ़ते अतिक्रमण के चलते लोगों का निकलना हुआ दुश्वार, देखने को मिला रोष

ROHIT SHARMA / ABHISHEK SHRMA

नोएडा :– नोएडा देश का सबसे आधुनिक शहर बनता जा रहा है , लेकिन कुछ खामियां अभी भी इस शहर के भीतर है, यहां सड़कों पर अतिक्रमण , अवैध पार्किंग , गंदगी जैसी कई समस्याएं हैं। ऐसा ही कुछ हाल है नोएडा के सेक्टर 29 की ब्रह्मपुत्र मार्किट का , जहां पर पूरी मार्केट को यहां के कुछ लोगो ने बेहाल कर रखा है । यहां पर शाम के समय अवैध रूप से दुकानों के सामने ठेलिया लगा दी जाती हैं, मार्किट के पीछे नाले में गंदगी को फेंका जाता है । अवैध रूप से मार्किट में गाड़ियों को पार्क कर देते हैं ।



प्लास्टिक पॉलिथीन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद भी दुकानदार धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल ग्राहकों को समान देने के लिए कर रहे है ।इस तरह की कई अन्य समस्याओं का यहां पर आए दिन लोगों को सामना करना पड़ता है ।

सेक्टर 29 की ब्रह्मपुत्र मार्किट की समस्याओं को लेकर टेन न्यूज़ ने अरुण विहार आरडब्ल्यूए के चेयरमैन कर्नल शशि वैद ओर वहीँ के निवासी ब्रिगेडियर अशोक हक से खास बातचीत की ।

ब्रिगेडियर अशोक हक ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मार्किट में असामाजिक तत्वों ने अतिक्रमण फैला रखा है । मार्किट में शाम के समय गाड़ी से निकलना तो दूर की बात है , यहां पर पैदल चलने वाले लोगों को भी अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।

मार्किट में बनी दुकानों के सामने दुकानदार अवैध रूप से 2-3 ठेली लगवा लेते हैं और फिर उनसे वसूली की जाती है । इससे दुकानदार की कमाई होती है लेकिन मार्किट में आने वाले लोगों को इनसे बड़ी परेशानियां होती है । अवैध रूप से ठेली लगाने वाले लोगों को बिना कनेक्शन के बिजली देकर उनसे उगाही की जाती है ।

उन्होंने कहा कि पेड़ों के ऊपर से तार डालकर ठेली वालों लो बिजली दी जाती है। इससे लगातार किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । उनका कहना है मार्केट में धड़ल्ले से प्लास्टिक पॉलीथीन का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि शासन द्वारा इस पर पूरी तरह से पाबंद लगाया हुआ है ।

उन्होंने इस बारे में कई बार डीएम, प्राधिकरण के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, एसपी सिटी सुधा सिंह से भी शिकायत की है लेकिन इन समस्याओं का समाधान अभी तक नही निकल पाया है।

वहीं , अरुण विहार आरडब्ल्यूए के चेयरमैन कर्नल शशि वैद का कहना है कि सेक्टर 37 की गोदावरी मार्किट में शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है । यहां पर शाम होते ही नशे का कारोबार शुरू हो जाता है । उन्होंने बताया कि गोदावरी मार्किट में टी शॉप के नाम से प्रसिद्ध कैफ़े है, जहां पर एमसीआर के विभिन्न स्थानों से लड़के लड़कियां आते हैं और अवैध रूप से मार्किट के सामने करीब 30 से 40 गाड़ियां खड़ी रहती हैं जहाँ पर लड़के लड़कियां ड्रग्स तक लेते हैं, जबकि यहां पर पुलिस की पीसीआर भी खड़ी रहती ।उसके बावजूद भी यहां पर अवैध काम खुलेआम चल रहे हैं । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन और प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इन समस्याओं से उनको निजात दिलाई जाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.