ग्रेटर नोएडा : प्रापर्टी के विवाद में बेटे से चली गोली, रिटायर्ड दरोगा की मौत

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे रोड एस्कार्ट कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बुधवार की देर रात रिटायर्ड दरोगा और उसके बेटे के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में दिल्ली पुलिस से रिटायर दरोगा की मौत हो गई है।

जबकि उसके बेटे को 2 गोलियां लगी हैं। घायल युवक को दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

पुलिस के अनुसार बच्चन सिंह (65 वर्ष) दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा थे। वह मूलरूप से जुनैदपुरा दनकौर के रहने वाले थे। अभी एस्कोर्ट कॉलोनी में मकान बनाकर दो बेटों के साथ रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बाप बेटों में प्रॉपर्टी को लेकर लम्बे समय से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। बुधवार की रात फिर बाप बेटों में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें इन लोगों के बीच आपस में गोली चल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.