ग्रेटर नोएडा : धक्का-मुक्की के दौरान एक्सप्रेस-वे पर गिरे राहुल गांधी, भीड हुई बेकाबू, दोबारा हुआ लाठीचार्ज

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद प्रदेश से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आज दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने के दौरान राहुल गांधी व प्रियंका के काफिले को ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर रोक लिया गया।

जिसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस के लिए पैदल ही निकल पड़े। कुछ देर बाद ही यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हो रही है।

खबर यह भी आ रही है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी से धक्का-मुक्की भी की। इसके बाद राहुल गांधी एक्सप्रेस वे पर गिर पड़े। वहीं राहुल गांधी के सड़क पर गिरते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और दोनों और झड़प जारी है।

फिलहाल सड़क पर गिरने के बाद राहुल गांधी दोबारा उठे और पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। राहुल गांधी को रोकने के लिए पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर मानव श्रृंखला बनाई थी लेकिन राहुल गांधी चैन को तोड़कर एक्सप्रेस वे पर निकल पड़े और इस बीच प्रियंका गांधी काफी पीछे रह गई।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पैदल ही हाथरस जाऊंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को जगाना है। हाथरस जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता और पीड़ित के परिजनों से मिलेंगे।

प्रियंका ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेनी ही पड़ेगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में हालात नहीं बदल रहे हैं। भाजपा सरकार अपने आप को हिंदू धर्म का रक्षक बताती है और एक हिंदू पिता को उसकी बेटी के अंतिम संस्कार से भी रोका गया।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.