रिटायर्ड फौजी को गोली मारकर बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

Greater Noida (06/03/19) : जेवर कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली गांव में दो अज्ञात बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। जिन्हें पड़ोस के लोगों ने घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिटायर्ड फौजी एक भ्रष्टाचार को लेकर एनजीओ भी चलाते हैं।



आज सुबह तड़के दो बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी श्याम सिंह के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। श्याम सिंह अपने परिवार से अलग रहते हैं। वही रिटायर फौजी श्याम सिंह एक भ्रष्टाचार को लेकर एनजीओ भी चलाते हैं। पुलिस के अनुसार 2 दिन पहले दो युवक किसी समस्या को लेकर इनके पास आए थे। फिर वही युवक आज सुबह तड़के रिटायर फौजी के पास आए। और उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि फौजी श्याम सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते काफी समय से दोनों अलग रहने लगे थे।

गोली की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। रिटायर फौजी को खून में लतपथ देख उन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। और घटना की जानकारी जुटा रही है। लेकिन अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.