ग्रेटर नोएडा की सावित्री बाई फूले, प्रधानाचार्या रीमा डे का निधन, गणमान्य लोगों ने जताया शोक
ABHISHEK SHARMA
ग्रेटर नोएडा : शिक्षाविद व कासना स्थित सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीमा डे का निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक वो कैंसर व पेट की किसी जटिल बिमारी से पीड़ित थीं। बीती देर रात नोएडा के जे.पी. हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम साँसें ली। आज सुबह गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए स्कूल परिसर में लाया गया।
वर्ष 2009 में सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना के समय से ही उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्या की कमान संभाली और अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और मेहनत के बल पर सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज को सफल स्कूलों की श्रेणी में खड़ा किया। अपने मिलनसार व्यक्तित्व व व्यवहार से वो छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय थीं।
सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की प्रप्रधानाचार्या रीमा डे के निधन के बाद शहर के वरिष्ठ नागरिक एवं बुद्धिजीवी व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी श्रद्धांजलि देने के साथ दुःख व्यक्त कर रहे हैं।
किसने क्या कहा?
डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी
बिमटेक कॉलेज के डायरेक्टर डॉ हरिवंश चतुर्वेदी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रीमा डे जी का असामयिक निधन गौतबुद्धनगर के शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कुछ वर्षों में अपने काम और मधुर व्यवहार से सब के साथ सौहार्द्र पूर्ण संबंध बना लिए थे। ऐसा लगता था कि वे ना जाने कितने वर्षों से जनपद की सेवा कर रही थीं। परमात्मा उन के परिवार को इस महान दुःख को सहने की शक्ति दे। हम सब के लिए यह अपार शोक की घड़ी है।
–अदिति बासु रॉय
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु रॉय ने कहा, रीमा डे – एक महान महिला, एक उत्कृष्ट शिक्षक, एक भावुक शिक्षाविद्, हमारी ग्रेड्स मूल एसएमसी सदस्य और मेरी प्रिय मित्र रीमा डे, प्रिंसिपल (सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज), आज अपने स्वर्गवास के लिए रवाना हो गई है। उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान उनके दुःख को दूर करने के लिए उनके परिवार को शक्ति दे। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करता रहूंगी रीमा
रीटा सूद
उर्सुलाइन स्कूल की शिक्षिका रीटा सूद का कहना है कि अच्छे दिल ने धड़कना बंद कर दिया है, एक अच्छी आत्मा स्वर्ग पर चढ़ गई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे! .. उर्सुलाइन परिवार
अजय चौधरी
कांग्रेस नेता व आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजय चौधरी ने कहा कि रीमा डे जी का निधन बहुत बड़ी दुखद: घटना है रीमा डे जी अब संसार मे नही रही यह अपूर्णीय क्षति है, समाज-शिक्षा क्षेत्र एवं परिवार के लिये । मैं भगवान सत्यनारायण जी से प्रार्थना करता हुँ कि रीमा जी को प्रभु अपने चरणों मे स्थान दे एवं इस दुख: को सहन करने की शक्ति परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों को दे। मैं एवं आर. पी. एस. इन्टरनेशनल स्कूल परिवार इस दुख: की घड़ी में रीमा जी के परिवार के साथ है। ओम शान्ति ओम शान्ति ओम शान्ति।
आनंद
ग्रेटर नोएडा के समाजसेवक आनंद ने कहा की अत्यंत दुःखद खबर, शहर के लिए यह एक अपूर्णनीय क्षति हैं, रीमा जी ने इस नगर की शिक्षा और कला के दिशा में बहुत बड़ा योगदान किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
श्यामवीर सिंह भाटी ने कहा की अत्यंत दुखद समाचार है, मैम बहुत ही कर्मयोगी, कर्मठ व आचरण वादी महिला थीं। मृदुभाषी एवम सफल व्यवहार कुशलता उनका व्यक्तित्व था। उनके असामायिक निधन पर ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवम परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करनें की शक्ति दे : ओउम् शान्ति ओउम्