नोएडा की शान ‘दादी की रसोई’ पहुंची राष्ट्रपति भवन, संचालक अनूप खन्ना ने साझा किए समाजसेवा के मंत्र!

ROHIT SHARMA / ASHISH KEDIA

Galgotias Ad

नोएडा:– समाज के प्रति काम करने वालोँ के लिए राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे देशभर की 9 संस्थाओं को बुलाया गया | खासबात ये है की उन 9 संस्थाओं में से एक संस्था नोएडा की है | आपको बता दे की नोएडा की संस्था का नाम दादी की रसोई है , जिसका संचालन समाजसेवी अनूप खन्ना करते है | दरअसल अनूप खन्ना ने नोएडा में 21 अगस्त 2015 को दादी की रसोई की शुरुवात की थी | जो पाँच रूपये में स्वादिस्ट खाना मिलता है | साथ ही पाँच रूपये में एक आदमी का पेट भर सकता है | एक भगोने और 50 लोगों को खाना खिलाने से शुरू हुई दादी की रसोई के कंसेप्ट पर पूरे देश में 40 से अधिक जगह इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

अनूप खन्ना ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में देशभर कि कुल 9 संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था। इनमें अक्षय पात्रा फीडिंग इंडिया जैसी संस्थाओं के नाम शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया की संजय कोठारी (सचिव–राष्ट्रपति ), प्रवीण सिधार्थ (ओएसडी ), अंजलि बख्शी(जॉइंट डायरेक्टर) और गौरी कुमार (सद्स्य बोर्ड) ने सभी एनजीओ से प्रजंटेशन लिया |

वही दादी की रसोई के संचालक अनूप खन्ना को 15 मिनट का प्रजंटेशन देने का समय दिया गया | जिसमें दादी की रसोई के बारे में जानकारी देने को कहा गया। उन्होंने संस्था के बारे में सब कुछ लोगों के बीच में शेयर किया।

उन्होने कहा कि यदि बडा काम करना है तो छोटी शुरूआत करनी होगी। अपने आप कारवां बनता चला जाता है। लेकिन इसके लिए अपने अंदर जुनून पैदा करना होगा। इन्होने कहा कि जो जहां है वहीं से इसकी पहल करे | अनूप खन्ना ने बताया की इस प्रजंटेशन के बाद राष्ट्रपति भवन के अधियकारियों ने दादी की रसोई कांसेप्ट की काफी सरहाना की |

Leave A Reply

Your email address will not be published.