आकड़ों के अनुसार रेल हादसों में आई है कमी : नॉएडा में बोले रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा]

ROHIT SHARMA/ LOKESH GOSWAMI

NOIDA : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आज नोएडा में किसी निजी कार्यक्रम के लिए नोएडा के सैक्टर-76 पहुंचे। जहां उन्होंने पहले एक निजी शोरुम का उद्दघाटन किया और फिर मीडिया से बात की। रेल मंत्री से जब रेल हादसो पर पुछा गया तो उन्होंने बताया कि आकड़ो के हिसाब से देखे तो कुछ दुखद हादसो को छोड़ कर रेलवे के हादसो में कमी आई हैं।

वहीं उनसे जब उनसे रिजरवेशन पर दलालों को लेकर पुछा गया तो उन्होंने बताया कि अब रेलवे में नई टैक्नोलोजी आ गई हैं जिससे अब दलालो की दुकाने बंद होने लगी हैं। साथ ही दिवाली और छठ को लेकर उन्होंने कहा पिछली बार की तुलना में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर एक्सट्रा ट्रैन भी बढ़ाई गई हैं जिनसे लोगों को कोई परेशानी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.