कोलकाता की चिंगारी पहुंची नोएडा, डॉक्टर 24 घंटे के लिए बैठे हड़ताल पर

Abhishek Sharma (Photo-Video) Lokesh Goswami Tennews New Delhi :

देशभर के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कल कहा था कि वह पहले से घोषित हड़ताल के फैसले पर कायम है। आईएमए ने यह फैसला पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई के बाद चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया है।



वहीं इस मामले को लेकर आज नोएडा आईएमए ने भी समर्थन दिया हैं और नोएडा के भी डॉक्टरो ने हड़ताल की हैं। आपको बता दें कि नोएडा के जिला अस्पताल में डॉक्टरो ने हड़ताल की हैं, जिसमें डॉक्टरो का कहना है कि वह पिछले दो दिनो से काली पट्टी बांध कर काम कर रहे थे, लेकिन आज सुबह 6 बजे से लेकर कल सुबह 6 बजे तक वह नो रुटिन ओपीडी, नो रुटिन ओटी के साथ हड़ताल पर सिर्फ एमरजेंसी को हैंडल कर रहे हैं।

वहीं उनका कहना है कि पिछले एक साल से ऐसी ही डॉक्टरो के साथ मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं इस तरह अगर डॉक्टरो के साथ मारपीट होगी तो वह कैसे काम करेंगे। वही कोलकता की घटना के बाद नोएडा के डॉक्टरो की मांग है कि जो व्यक्ति ने डॉक्टर के साथ मारपीट करता हैं उसे 7 साल की सजा हो और 50 हजार रुपये का जुर्माना हो और उसकी सारी सरकारी सुविधाएं बंद हो।

आईएमए ने कहा कि बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन और चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून की मांग को लेकर सोमवार को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया है लेकिन आपात सेवाएं इससे बाहर रहेंगी।आईएमए ने कहा कि ओपीडी सहित गैर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सोमवार सुबह छह बजे से लेकर मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रहेगी। हालांकि, आपातकालीन और आकस्मिक सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.