नोएडा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार , भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर मे की थी चोरी

PHOTO/ STORY/ JITENDER PAL- TEN NEWS

Galgotias Ad

नोएडा ; (06/06/2019 ) चोरो ने भारतीय क्रिकेटर महिंद्र सिंह धोनी के नॉएडा स्थित घर पर लाखो के सामान पर हाथ साफ फरार हो गए थे , जिसको लेकर थाना 39 पुलिस ने सुचना के आधार पर कारवाई करते हुए चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



साथ ही उनके पास से चोरी किया गया एलईडी टीवी और अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया की यह मकान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का है, जिसे उन्होंने विक्रम सिंह नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है।

पुलिस ने गुरूवार को राहुल,बाबू उर्फ़ सह्बुदीन ,इखलाख को गिरफ्तार किया है। इन के पास से पुलिस ने चोरी किए हुए तीन इनवर्टर, नौ बैटरियां, लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर आदि बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान चोरों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने सेक्टर 104 स्थित मकान से मई में घरेलू सामान चोरी किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.