2024 में बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं विवेक ओबरॉय, पीएम मोदी की बायोपिक प्रमोशन के दौरान कही ये बातें

Abhishek Sharma

Greater Noida (08/04/19) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में लीड रोल निभा रहे विवेक ओबेरॉय आज ग्रेटर नोएडा के  नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में फिल्म का प्रमोशन करने छात्रों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं से फिल्म को देखने का आग्रह किया।

ज्ञातव्य है कि व‍िवेक ओबेरॉय इन द‍िनों चर्चा में बने हुए हैं। व‍िवेक ओबेरॉय ने हाल ही में कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उमंग कुमार द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रचार के लिए शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लेने के दौरान भी उन्होंने आज यह बात कही। विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं, तो मैं शायद 2024 का लोकसभा चुनाव वडोदरा से लड़ने के बारे में सोच सकता हूं क्योंकि यहां के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को प्यार और समर्थन दिया था, जब वह यहां से चुनाव लड़े थे।

बता दें फिल्म पीएम मोदी को चुनावी मौसम में र‍िलीज किए जाने को लेकर कांग्रेस ने व‍िरोध किया है। कांग्रेस पार्टी ने फिल्म की र‍िलीज पर रोक लगाने के लिए याच‍िका दायर की है।  इस याच‍िका में फिल्म को चुनाव के दौरान र‍िलीज करना आचार संह‍िता का उल्लंघन बताया गया है।  हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

व‍िवेक ओबेरॉय ने फिल्म के बारे में कहा, यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है, जो देश के प्रधानमंत्री बने और बिना किसी समर्थन या जातिगत राजनीति के दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं।



पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक भारत के अलावा कई देशों में रिलीज हो सकती है. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक की टीम फिल्म को 38 देशों में रिलीज करने का प्लान बना रही है।  इसमें यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देश शामिल हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.