नोएडा : कमिश्नर कार्यालय पर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, अधिकारियों में मचा हडकंप
ABHISHEK SHARMA
नोएडा के हाजीपुर की एक महिला ने शनिवार दोपहर जमीनी विवाद में नोएडा पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने यह प्रयास उस दौरान किया जब एडीजी की समीक्षा बैठक चल रही थी।
उस वक्त महिला अंदर जाने का प्रयास कर रही थी, जिसे पुलिसकर्मियों ने बाहर ही रोक दिया था। जिसके चलते महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता डीसीपी वृन्दा शुक्ला ने बताया कि यह महिला 2018 में भी एक बार डीएम कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। महिला का कुछ लोगो से जमीनी विवाद चल रहा है, यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने के बाद अधिकारियों में हडकंप मच गया। महिला ने यह प्रयास उस दौरान किया जब एडीजी की समीक्षा बैठक चल रही थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बैठक छोड महिला अस्पताल पहुंचाया।