चट्ठा पर यौन शोषण के नगरपालिका पार्षद ने लगाए आरोप

Galgotias Ad

IMG_0521

हरियाणा के वित् मंत्री हरमोहिन्दर सिंह चट्ठा पर कांग्रेस की वार्ड न. 17 पेहवा से पार्षद गीता डावर  ने प्रैस क्लब में पत्रकारो से बातचीत करते हुए मंत्री पर यौन शोषण, बदसलूकी सहित नगर पालिका की प्रधान बनने की एवज में गलत प्रलोभन देने का भी आरोप लगाया है।  अपने साथ घटी घटना का ब्यौरा देेते हुए पीडि़ता ने चट्ठा पर दिनांक 8.11.2012 को मंत्री के चण्डीगढ स्थित निवास पर जिस्मानी छेड़छाड़ करने एवं नगर पालिका की प्रधान बनाने के लिए इस कृत्य को जायज़ ठहराने का भी मंत्री पर आरोप लगाया है। पिछले लम्बे समय से अपने परिवारिक इज्जत एवं निगम पार्षद के रूप मंें अपनी साफ छवि को बचाने के लिए पीडि़ता द्वारा इस मसले पर चुप रहने का दावा भी किया गया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक जी रूद्रा राजू के सामने विधायक के टिकट के लिए पेहवा के सिंचाई विभाग के आराम घर में अपना दावा दिनांक 15 जुलाई 2014 को पेश करने के दौरान मौके पर मौजूद सैंकड़ो कांग्रेस कार्यक्रताओं की मौजूदगी में चट्ठा द्वारा पीडि़ता के साथ एक बार फिर जिस्मानी छेड़छाड़ का भी आरोप नगर पालिका पार्षद ने लगाया हैेे। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ममता शर्मा को लिखे अपने पत्र को पत्रकारो को दिखाते हुए पिछले लम्बे समय से पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ का आरोप वित् मंत्री चट्ठा पर लगाया गया है। इस पत्र के ईलावा कुरूक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में वित् मंत्री के खिलाफ विस्तार से आरोपों की जानकारी देने के साथ ही अपने परिवार की जान पर भी खतरा होने की आशंका पीडि़ता द्वारा जाहिर की गई है।
पीडि़ता द्वारा हिन्दी दैनिक स्थानीय पत्रकार सतपाल सिंह रामगढीया पर चट्ठा का पक्ष लेते हुए उन्हे धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी में इस पत्रकार के सदस्य नामजद होने पर भी पीडि़ता द्वारा सवाल खड़े किए गए है।  इस पत्र की प्रति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश, उच्चतम न्यायलय के मुख्य न्यायधीश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भुपिन्द्र सिंह हुड्डा, पुलिस आयुक्त हरियाणा, कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी, महिला आयोग हरियाणा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को भी भेजी गई है।  पीडि़त द्वारा अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लगाते हुए आरोपी मंत्री के खिलाफ तुरन्त मुकद्दमा दर्ज करते हुए ग्रिफ्तार करने की भी मांग की है। उच्च न्यायलय के सेवा मुक्त जज यां सी.बी.आई. द्वारा इस मसले की जांच करने की भी पीडि़त द्वारा मांग की गई है।

 

 

Comments are closed.