जनवरी में DTC सफर सिर्फ 5 और 10 रुपये में, पास भी 75 प्रतिशत होंगे सस्ते

जनवरी में DTC सफर सिर्फ 5 और 10 रुपये में, पास भी 75 प्रतिशत होंगे सस्ते

सर्दियों में पलूशन पर कंट्रोल करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के मकसद से दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 1 जनवरी से एक महीने तक डीटीसी और क्लस्टर बसों में किराए का एक ही स्लैब होगा। नॉन एसी बसों में 5 रुपये और एसी बसों में केवल 10 रुपये किराया लगेगा, चाहे दिल्ली और उससे सटे इलाकों में कितनी ही दूरी का सफर क्यों न किया जाए।

अभी नॉन एसी बसों में दूरी के हिसाब से 5, 10 और 15 रुपये किराया लगता है। एसी बसों में 10 से लेकर 25 रुपये तक किराया देना होता है। लेकिन जनवरी में सिर्फ 5 और 10 रुपये ही किराया लगेगा। यह फैसला नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि जाने वाली डीटीसी बसों पर भी लागू होगा। फिलहाल यह स्कीम सिर्फ एक महीने ही चलेगी, बाद में जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.