बीएस बस्सी या अनिल बेजल बन सकते हैं दिल्ली के नये एलजी -सूत्र

Galgotias Ad

बीएस बस्सी या अनिल बेजल बन सकते हैं दिल्ली के नये एलजी -सूत्र
( Dt. 22.12.2016-ta)

नई दिल्ली। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गर्वनर नजीब जंग ने आज सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नजीब जंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। कहा है कि मुझे मेरे कार्यकाल में दिए गए सहयोग और सहायता के लिए शुक्रिया।

इसके अलावा नजीब के इस्तीफ़ा सौंपने के बाद कई नाम चर्चा में आ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि दिल्ली के उपराज्यपाल बनने में पूर्व दिल्ली कमिश्नर भीम सेन बस्सी और पूर्व गृह सचिव अनिल बेजल सबसे आगे हैं।

बता दें कि नजीब जंग ने इस्तीफे के दौरान राजधानी दिल्ली के लोगों को प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। नजीब जंग ने खासतौर पर दिल्ली में लगे एक साल के लिए राष्ट्रपति शासन के दौरान लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान जंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी शुक्रिया अदा किया। लम्बें समय से दिल्ली के सीएम केजरीवाल के साथ उनके मतभेद चल रहे थे। जाते जाते उन्होंने केजरीवाल का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली की जनता के कारण ही इस दौरान दिल्‍ली के प्रशासन को सुचारू रूप से चलाया जा सका है। नजीब जंग ने अब शिक्षा के क्षेत्र में जाने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.