रालोद व हरित प्रदेश पार्टी मिल कर लड़ेगी हरित प्रदेश की लड़ाई – भूपेंद्र चैधरी दुबारा बने रालोद के जिलाध्यक्ष

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। एक साल पहले ही हरित प्रदेश को मुद्दा बनाकर बनाई गई हरित प्रदेश पार्टी ने खुद को राष्ट्रीय लोकदल में विलय करने का ऐलान किया । अब हरित प्रदेश पार्टी और रालोद ने पश्चिमी यूपी के 16 जिलों को मिलाकर हरित प्रदेश की लड़ाई एक मंच से लड़ेंगे।
हरित प्रदेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चै. पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि चै. अजित सिंह व जयंत चैधरी के आमंत्रण पर उन्होंने रालोद में पार्टी का विलय किया है। अब रालोद के मंच पर एकजुट होकर हरित प्रदेश और किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भूपेंद्र चैधरी को दुबारा रालोद के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। रालोद के पश्चिम यूपी के अध्यक्ष मुंशीराम पाल ने भूपेंद्र चैधरी को नियुक्ति पत्र सौंपा। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी अगले 3 महीने के अंदर प्रदेश के सभी जिलों में अपने कार्यकारिणी की घोषणा कर देगी। नव नियुक्त भूपेंद्र चैधरी ने कहा कि जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आन्दोलान छेड़ा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डीएम और एसएसपी लखनावली में बने अपने आवास में 10 दिन के अंदर शिफ्ट नहीं किए, तो कलेक्ट्रेट व एसएसपी कार्यायल पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भानु प्रताप चैधरी, रोमा सिंह, आर.बी. शर्मा, ओ.डी त्यागी, ओमी लाल वर्मा, महेश भाटी, जनार्दन भाटी, उदयभान मलिक, हरबीर तालान, राजबीर सिंह, गिरीश आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.