1500 से अधिक वोटर वाले बूथ पर बढ़ेंगे कर्मचारी

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। पोलिंग स्टेशनों पर मानक से अधिक वोटर होते हैं, तो उन्हें किसी दूसरे बूथ से अटैच नहीं किया जाएगा, बल्कि वहां पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। चुनाव आयोग ने 1500 वोटर वाले पोलिंग स्टेशनों पर 4 कर्मचारियों को तैनात करने का निर्देश दिया है और इससे अधिक वोटर होते हैं, तो 1 कर्मचारी की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों पर वोटर की संख्या को फिक्स्ड कर रखा है। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर 1400 वोटर की संख्या निर्धारित की गई है। इससे अधिक वोटर्स होते हैं, तो उन्हें दूसरे बूथ में ट्रांसफर करने का प्राविधान है। लेकिन जनपद में 78 पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं, जहां 1500 से अधिक वोटर हैं। अधिक वोटर को दूसरे बूथ पर ट्रांसफर करने में निर्वाचन विभाग असमर्थ है। चुनाव आयोग ने ऐसे पोलिंग स्टेशनों के लिए एक निर्देश जारी किया है। सीडीओ आरपी मिश्र ने बताया कि नोएडा में 37, दादरी में 24 और जेवर विधानसभा क्षेत्र में 17 पोलिंग स्टेशनों पर 1500 से अधिक वोटर हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 1500 तक वोटर वाले स्टेशनों पर 4 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और 1500 से एक भी वोटर अधिक है, तो वहां पर 5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर रिजर्व में 1 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे पोलिंग स्टेशन यदि पर्दानशीं घोषित हैं, तो वहां पर एक महिला सहित कुल 6 कर्मियों की ड्यूटी लगेगी।

Comments are closed.