दिल्‍ली के भारतीय सेना मुख्यालय में कोरोना का मरीज, सेना भवन का एक हिस्‍सा किया बंद

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस की चपेट में भारतीय सेना का मुख्‍यालय, सेना भवन भी आ गया है। यहां कोविड-19 का एक कन्‍फर्म और एक संदिग्‍ध केस सामने आया है।

इसके बाद बिल्डिंग के उस फ्लोर के एक हिस्‍से को बंद कर दिया गया है। अब वहां पर सैनिटाइजेशन और फ्यूमिगेशन किया जाएगा ताकि वायरस के ट्रेसेज को खत्‍म किया जा सके।

दिल्‍ली में स्थित सरकारी भवनों में कोरोना के मरीज मिलने का यह ताजा मामला है। इससे पहले कई मंत्रालयों की इमारतों के हिस्‍से कोरोना पेशेंट मिलने पर सील किए जा चुके हैं।

बीते 10 मई को श्रम शक्ति भवन में काम करने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

उससे पहले, 5 मई को शास्‍त्री भवन के चौथे फ्लोर पर लॉ मिनिस्‍ट्री के एक अधिकारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। तब ‘A’ विंग के गेट नंबर 1 से गेट नंबर 3 के बीच के एरिया को सील किया गया था। नीति आयोग की इमारत पिछले महीने इसी वजह से सील की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.