दिल्ली में भीषण सड़क हादसा , फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला , 2 की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया है, कश्मीरी गेट इलाके में सुबह के समय एक ट्रक ने फुटपाथ पर चढ़ा दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए है।

 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

 

पूरा मामला नई दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके की है. जहां सुबह के समय एक सड़क दुर्घटना हो गई. कश्मीरी गेट इलाके में सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया. ट्रक के फुटपाथ पर चढने से दो लोगों की मौत हो गई है।

 

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।

 

बताया जा रहा है एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी और सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचल दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.