ग्रेटर नोएडा में महिला को लिफ्ट देने के बाद की छेड़छाड़, पुलिस जाँच में जुटी

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी वारदात सामने आई है, आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 3 थाना के अंतर्गत एक महिला को थार जीप में लिफ्ट देने के बाद छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है।

महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक डेढ़ से 2 किलोमीटर आगे थार की स्पीड कम करके चलती जीप से धक्का देकर गिरा दिया। सड़क पर गिरने के कारण महिला घायल हो गई।

 

वही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

वही इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ की महिला ग्रेटर नोएडा के गांव में परिवार के साथ रहती है। तीन दिन पहले महिला का पति से विवाद हो गया था। पति चारों बच्चों को लेकर अलीगढ़ चला गया था।

 

देर रात महिला का अपने देवर से भी विवाद हो गया। इसके चलते महिला नाराज होकर अलीगढ़ जाने के लिए अपने घर से निकल गई। पीड़ित महिला ने एक थार जीप में परी चौक जाने के लिए लिफ्ट ली। कुछ देर बाद ही महिला के साथ थार सवार तीनों आरोपियों ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक नशे में थे, विरोध करने पर आरोपी ने 2 किलोमीटर आगे जाकर जीप की स्पीड कम की ओर महिला को धक्का देकर रोड पर गिरा दिया। पुलिस का कहना है कि महिला को जख्म आदि नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद घर से भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.