बिकरू कांड के एक और आरोपी और विकास दुबे के साथी बालगोविंद दुबे को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद विकास और उसके सभी साथी फरार होकर अलग अलग जगहों पर जाकर छिप गए थे।
इसी क्रम में बालगोविंद ने चित्रकूट को अपना ठिकाना बनाया था और घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहीं पर छिपकर रह रहा था। घटना के बाद से इसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।
बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से यूपी एसटीएफ उसके फरार साथियों की लोकेशन तलाश कर रही है। इनमें से कई की लोकेशन कानपुर और उसके आसपास के जिलों में भी मिली है। ऐसे में विकास के साथियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ दिन रात कई जगहों पर दबिश दे रही है।
इससे पहले शनिवार को बिकरू कांड में आरोपी उमाकांत उर्फ बउउन ने चौबेपुर थाने में नाटकीय ढंग से पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया था। उमाकांत पत्नी के साथ थाने पहुंचा और दंडवत होकर लेट गया था। जब दरबान से उससे पूछा तो उसने बताया वो विकास दुबे का साथी है। बिकरू कांड में वह भी शामिल था। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया था।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.