दादरी जीटी रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत
GREATER NOIDA TENNEWS LOKESH GOSWAMI
दादरी कोतवाली एरिया के जीटीरोड चिटहैरा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक घायल हो गया है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे बील अकबरपुर के रहने वाले यामिन का 14 वर्षिय बेटा फारूख,अब्दूल के साथ बाइक से दादरी जा रहा था। जाते समय चिटहैरा गांव के टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुची विपरित दिशा से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यामिन के बेटा की मौके पर मौत हो गयी जबकि अब्दूल निवासी दतावली घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुच कर घायल को उपचार के दादरी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। रोडवेज चालक बस को छोडकर फरार हो गया।दादरी कोतवाली के इंचार्ज जितेन्द्र कालरा ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
