पंडित बिरजू महाराज का निधन: पंडित बिरजू महाराज ने अंतराक्षरी खेलते खेलते ली अंतिम सांस

टेन न्यूज नेटवर्क

Galgotias Ad

गौतमबुद्ध नगर (17/01/2022): विख्यात कथक नर्तक और पद्म विभूषण से अलंकृत पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कथक की लखनऊ शैली के कालका-बिंदादीन घराने के पथ प्रदर्शक रहे 83 वर्षीय पंडित बिरजू महाराज ने नई दिल्ली के साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके पोते स्वर्ण मिश्रा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर साझा करते हुए लिखा कि “बहुत दुख हुआ पंडित बिरजू महाराज जी मेरे नाना जी नहीं रहे। गहरे दुख के साथ उनके दुखद और असामयिक निधन की सूचना देते हैं परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पं० बिरजू महाराज की महान आत्मा 17 जनवरी 2022 को अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुई।”

देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित, उन्हें उनके शिष्यों और अनुयायियों द्वारा प्यार से पंडित- जी या महाराज- जी कहा जाता था, और वे विश्वभर में कथक नृत्य के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ अंतराक्षरी खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस लिया।

बिरजू महाराज की पोती रागिनी महाराज ने ट्वीट करते हुए कहा कि “पंडित बिरजू महाराज का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था। कल रात लगभग 12:30 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। हम उन्हें 10 मिनट के भीतर अस्पताल ले आए, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके और वहां उनका निधन हो गया।

वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस उपचार चल रहा था। पंडित बिरजू महाराज 4 फरवरी को 84 वर्ष के होते ।”
पंडित बिरजू महाराज की मृत्यु की खबर आते ही नेताओं से लेकर अभिनेताओं और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि” उनका निधन पूरी कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि “पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से गहरा दुख हुआ, जिन्होंने भारतीय नृत्य को दुनिया भर में एक विशेष पहचान दी। उनका निधन संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कलाकार को “प्रदर्शन कला की किंवदंती के रूप में वर्णित किया।”

गायक अदनान सामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि,
“महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं । हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उन्हें शांति मिले।”

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट किया, “भारत ने एक गहना को दिया है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि” कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दु:खद है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.