हाथरस के लिए निकले राहुल गांधी, प्रियंका खुद चला रही हैं गाडी, 34 सांसद भी हैं साथ

ABHISHEK SHARMA

हाथरस मामले पर कांग्रेस ने फिर से राजनीति शुरू कर दी है। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए निकल गए हैं। उनके स्वागत के लिए डीएनडी पर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा होने शुरू हो गए हैं।

बता दें कि हाथरस जिले में दलित लड़की की हत्या के बाद प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। वहीं कांग्रेस को इस घटना में खोई हुई राजनीतिक जमीन को दोबारा से हासिल करने का मौका दिख रहा है। यही वजह है कि राहुल-प्रियंका ने पहले 1 अक्टूबर को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के नाम पर हंगामा किया था, उसके बाद आज वे फिर से पीड़ित परिवार से मिलने हैं के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं।

बताया जा रहा है कि राहुल-प्रियंका के साथ 34 अन्य सांसद भी हाथरस के लिए जा रहे हैं। इसी बीच डीएनडी पर लंबा जाम लग गया है़। ऐसे में राहुल गांधी की गाड़ी काफी धीमी गति से चल रही है। ऐसे में अभी भी राहुल गांधी को डीएनडी तक पहुंचने में काफी लंबा वक्त लग सकता है।

डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। राहुल प्रियंका के काफिले को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी खुद कार चला रही हैं, जबकि राहुल गांधी उनके बगल में बैठे हैं।

राहुल गांधी आज हाथरस जाना चाहते हैं जबकि डीएनडी पर काफी संख्या में पुलिस बल रोकने के लिए तैनात किया गया है। राहुल गांधी ने इससे पहले ट्वीट कर कहा कि वह हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलेंगे और न्याय दिलाएंगे। पीड़ित परिवार से मिलने से उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकती।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.