जीतने के बाद राहुल गाँधी बनेंगे देश के प्रधानमन्त्री : कांग्रेस प्रत्याशी अरविन्द सिंह
Abhishek Sharma / Baidyanath Halder
Greater Noida (22/03/19) : लोकसभा चुनाव 2019 की हलचल धीरे-धीरे चरम पर जाता हुआ पड़ रहा है। गौतमबुध नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोकसभा प्रत्यासी अरविन्द सिंह के साथ समर्थन देने पहुंचे। हालांकि, लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद ग्रेटर नोएडा डेल्टा-1 स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने अरविंद सिंह का विरोध किया था। विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि अरविंद सिंह पैराशूट प्रत्याशी हैं, और किसी भी पैराशूट कैंडिडेट को हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई विरोध नहीं है. हम कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में हमेशा कार्य करते रहेंगे लेकिन जो प्रत्याशी वर्तमान लोकसभा चुनाव में अरविंद सिंह हैं. उनका हम विरोध करते हैं साथ ही आलाकमान से यह मांग करते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी को बदला जाए और किसी स्थानीय नेता को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए | उल्लेखनीय है कि बीते 18 मार्च से नॉमिनेशन की नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिसके बाद आज अरविन्द सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नामांकन दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र नागर उनके साथ मौजूद रहे। कागजात पूरे न होने के कारण नामांकन भरने में काफी देरी हुई।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरविन्द सिंह ने कहा कि कांग्रेस की टक्कर इस बार बीजेपी से होगी और कांग्रेस ही इस बार चुनावों में अपना परचम लहराएगी। इस दौरान उन्होंने चुनाव लड़ने के मुद्दों को गिनाते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का होगा। हमारे ज़िले गौतमबुद्धनगर में लगभग दो से ढाई लाख युवा बेरोजगार है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है। युवाओं ने अच्छे से अच्छा कोर्स किया है, जिसके बावजूद भी उनके पास नौकरी नहीं है। हमारी चुनाव जीतने के बाद यह कोशिश रहेगी कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे क्योंकि हमारे यहां इतनी सारी इंडस्ट्री है जिसके बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि हमारे किसान आज बहुत परेशान हैं, जेवर एयरपोर्ट के नाम पर उनसे जबरन जमीन ली जा रही है और उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।
वहीँ देश का किसान आज कर्जे में है, उनकी लागत का मूल भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरा मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर होगा, क्योंकि हम अभी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत पीछे हैं। हमारे ज़िले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हम कोशिश करेंगे कि हर सड़क, हर चौराहे पर सीसीटीवी से कवरेज की जाए जिससे कि महिलाएं सुरक्षित रह सकें, और हर थाने में कम से कम 30 फीसदी महिला कांस्टेबल होनी चाहिए ताकि महिलाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने आगे कहा कि प्रदुषण भी देश के लिए लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। लोग खुली हवा में सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाए जिससे कि इस समस्या का निस्तारण किया जा सके। स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी है, अभिभावक अपने बच्चो को नहीं पढ़ा पा रहे है। वहीं अगला मुद्दा होगा फ्लैट बायर्स का जिन्होंने अपनी ज़िंदगी भर की कमाई फ्लैट खरीदने में लगा दी लेकिन उन्हें फ्लैट नहीं मिल पाए हैं। हम उनके हक़ की लड़ाई लड़ेंगे और उन्हें घर दिलाकर ही रहेंगे।
गठबंधन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ रही है, इसलिए हमें फर्क नहीं पड़ता है कि गठबंधन हमारे सामने हो या कोई भी हो। उन्होंने कहा कि गठबंधन पहले से रेस से बाहर हो चुका है। ये लड़ाई बीजपी बनाम कांग्रेस है। मै आपको विश्वास दिलाता हुँ की जब चुनाव होंगे तो कांग्रेस पार्टी यहां से चुनाव जीतकर जाएगी। पैराशूट प्रत्याशी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि आप बीजेपी के टॉप 10 नेताओं की सूची निकालिए तो पता चल जाएगा कि कौन पैराशूट प्रत्याशी है और कौन नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने गौतमबुद्धनगर से ही स्कूलिंग की और ग्रेजुएशन भी यहीं से ही की है और मेरा काम भी यहीं पर है, यह मेरा कर्मभूमि है। जन्मभूमि बेशक अलीगढ है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.