सड़क हादसे में तीन की मौत, अगले महीने होने वाली थी शादी, परिवार में छाया मातम

Abhishek Sharma

Greater Noida (08/01/19) : रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। जिसे जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल तेज रफ़्तार आई 10 गाडी कोहरे के चलते कैंटर में घुस गई।



मृतकों में 3 लोग आगरा के रामबाग निवासी थे जबकि एक लड़का दादरी का था। दादरी निवासी मृतक अंकुर गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता की आगरा निवासी नेहा गुप्ता से शादी होने वाली थी। कार में उनके अलावा लड़की का भाई विक्रम गुप्ता व साली दीक्षा गुप्ता भी सवार थे। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि दादरी निवासी अंकुर गुप्ता की जल्द ही आगरा नोवासी नेहा गुप्ता से शादी होने वाली थी। वधु पक्ष के लोग कल शादी के लिए खरीदारी करने ग्रेटर नोएडा आये हुए थे। कल सभी लोगों ने मिलकर शादी के लिए खरीदारी भी की थी। आज सुबह ये सभी लोग दादरी से आगरा के लिए निकले थे। अंकुर गुप्ता आगरा से आए ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर छोड़ने जा रहा था कि अचानक रास्ते में यह हादसा हो गया। दोनों  तरफ से परिजन भी मौके पर पहुँच गए है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
एसएचओ रबूपुरा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि तेज रफ़्तार कार केंटर में घुस गई है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गए। कार सवार सभीलोगों को बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया। जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दीक्षा गुप्ता नामक लड़की की सांसें चल रही थी। जिसके बाद फ़ौरन उसे जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.