Good News : यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगी फिल्म सिटी, शासन ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
ABHISHEK SHARMA
उत्तर प्रदेश शासन ने गौतम बुद्ध नगर में वाली बनने वाली फिल्म सिटी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। शासन ने यमुना प्राधिकरण द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को पास कर दिया है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की लोकेशन को देखते हुए इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ फिल्मी जगत की हस्तियों ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को बेहतर बताया है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट और भविष्य में बेहतर क्नेक्टिविटी को देखते हुए फिल्स सिटी बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।
बता दें कि यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन को 21 सितंबर को फिल्म सिटी के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसी के साथ साथ नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी शासन को प्रस्ताव भेजा था।
तीनों प्राधिकरण के प्रस्तावों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कई बड़ी फिल्मी हस्तियों से इस बारे में विचार विमर्श किया। 2 घंटे से अधिक चली इस बैठक में परेश रावल, सुभाष घई, मनोज मुंतशिर, नीरज पांडे समेत कई बडी फिल्मी सितारे मौजूद रहे।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे सेक्टर 21 में 1000 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। इस जमीन में 500 एकड़ भूमि नाइट सफारी के लिए आवंटित की गई थी। अब इस प्रोजेक्ट को दूसरी और शिफ्ट किया जाएगा।
शासन ने यमुना प्राधिकरण के प्रस्ताव में रुचि दिखाते हुए इस पर मुहर लगा दी है। निश्चित ही इस प्रस्ताव के पास होने के बाद गौतम बुद्ध नगर जिले के विकास में चार चांद लग जाएंगे। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में पहले से ही जेवर एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.