नोएडा में चार लोगों पर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ABHISHEK SHARMA
नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला के साथ चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर -20 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाले विपिन, अवधेश, प्रमोद तथा राहुल नामक चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक अन्य मामदे में नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के ही सेक्टर-8 में रहने वाली एक महिला ने सनी अहमद नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अहमद के परिजनों से शादी की बात की तो, उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
