एमएसएमई, हस्तशिल्प, अपैरल पार्क व टाॅय सिटी के लिए यमुना प्राधिकरण ने 700 भूखंड किए आवंटित
Abhishek Sharma / Baidyanath Halder
Greater Noida (09/10/20) : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कि औद्योगिक भूखंड योजना का ड्रा आज संपन्न हुआ। यह ड्राॅ सेक्टर पी-3 के सामुदायिक केंद्र में हुआ। इसकी निगरानी के लिए सेवानिवृत्त जज एवं आईएएस अधिकारी की समिति बनाई गई जिन की निगरानी में यह ड्रॉ संपन्न हुआ।
ड्रा में एमएसएमई, हस्तशिल्प, अपैरल पार्क व टाॅय सिटी योजना के लिए भूखंड का आवंटन किया गया है। लॉटरी निकाल कर भूखंड आवंटन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण ने कुल 700 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं।
कोरोना वायरस को देखते हुए 10 फ़ीसद आवेदक ही ड्रा में शामिल हुए। अन्य आवेदक टेन न्यूज व प्राधिकरण के फेसबुक लाइव के माध्यम से ड्रा की प्रक्रिया में शामिल हुए। सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि ड्रा प्रक्रिया की वीडियो व फोटोग्राफी कराई गई है।

वहीं प्राधिकरण के एसीईओ रविंद्र सिंह ने टेन न्यूज से बात करते हुए बताया कि प्राधिकरण ने कुछ समय पहले औद्योगिक भूखंडों की एक योजना निकाली थी, जिसमें एमएसएमई, अपैरल पार्क, टॉय सिटी व हस्तशिल्प के भूखंड शामिल थे।
उन्होंने बताया कि हमारे पास कुल 855 प्लॉट थे, इसके सापेक्ष 2,290 आवेदन मिले थे। आज इन सब का लॉटरी व ड्रा के माध्यम से आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने स्टार्टअप के लिए 20 फिसदी भूखंड आरक्षित रखे थे लेकिन इसके लिए केवल 63 आवेदन आए। सभी आवेदकों को भूखंड आवंटित कर दिए हैं।
Draw lottery for Industrial plots scheme by Yamuna Expressway Authority
Draw lottery for Industrial plots scheme (YEA/IND-PARK(2020)-01 and YEA/INDTOY-PARK(2020)-01) by Yamuna Expressway Industrial Development Authority
Posted by tennews.in on Thursday, October 8, 2020
उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण ने शासन को भेज दी है। डिवाइस पार्क सेक्टर 28 में साढ़े तीन सौ एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। मेडिकल डिवाइस पार्क रोजगार का बड़ा केंद्र होगा। इसमें 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
फोटो हाईलाइट : यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों का किया आवंटन, देखें छायाचित्र
