नोएडा पुलिस की बदमाशो के साथ मुठभेड़, 1 घायल 3 गिरफ्तार

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की।
देर रात गश्त लगाते समय पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक बदमाश के पैर में लगी गोली। वही दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने कुछ समय पहले गार्ड से लूटी डीबीबीएल बंदूक को भी किया बरामद। नोएडा फेस-दो थाना क्षेत्र के सेक्टर 88 में एसओ के साथ पुलिस कर्मियों और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधिकारियों की माने तो पिछले हफ्ते लोटस पनास के गार्ड से उसकी बन्दूक लूट का मामला सामने आया था, और चोरों का आतंक देखने को मिल रहा था इसी के चलते नोएडा के इस इलाके में पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया।
तस्वीरों में आप आप देख सकते है कि ये वही बदमाश है जिसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू की और जबाबी फायरिंग में इसके गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की पूछतांछ में घायल नसीम ने अपना हाल का पता अलीगढ़ जिला के चंदौल थाना क्षेत्र के रामपुर साहपुर गांव बताया है। वहीं अभी पकड़े गए बदमाशों से पुलिस गहन तरीके से पूछताछ कर रही है। और आसपास के जिलों में इनके अपराध मामले की भी तब्दीश करेगी।पुलिस का कहना है इनके बारे में सारी जानकारी जुटाकर जल्द ही खुलासे करेगी।

अरुण कुमार (एसपी सिटी नोएडा) पुलिस की माने तो एक हुंडई गाड़ी में कुछ संदिग्ध लड़के दिखे पुलिस ने उनका पीछा किया तभी बदमाशों ने अपनी गाड़ी की स्पीड तेज करदी। लेकिन पुलिस पीछा करती रही। सेक्टर 88 के पास एक टर्निंग पर गाड़ी मोड़ते वक्त बदमाशों की गाड़ी डिवाइडर में फंस गई। जिसके बाद गाड़ी से उतर कर भागने लगे और पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू करदी। जबावी फायरिंग में एक नसीम नाम के बदमाश को बाएं पैर में गोली लग गई जिससे वो घायल हो गया। साथ ही पुलिस ने भागकर तीन और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। और गार्ड से लूटी डीबीबीएल बंदूक को भी बरामद कर लिया। वहीं दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। डॉक्टर की माने तो पुलिस ने एक गोली लगे हुए नसीम नाम के युवक को आईसीयू में भर्ती कराया है। जिसके बाएं पैर में गोली लगी है। अभी उसका उपचार किया जा रहा है हालात नार्मल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.