अपोलो क्रैडल राॅयल ने मनाया बाल दिवस

शिशु को गर्भ में धारण करना और बच्चे को पालना एक स्नेह-भरा श्रम है। बच्चे का जन्म माँ के लिए कुदतर का सर्वोत्तम उपहार है। इसी समझ के साथ अपेक्षित मनोरंजक कार्यक्रम के माध्यम से बाल दिवस समारोह के लिए स्त्रियों एवं शिशु के प्रसव तथा स्वास्थ्यसेवा का प्रमुख केन्द्र – अपोलो क्रैडल ने नेहरू प्लेस, दिल्ली के अपोलो क्रैडल राॅयल में 14 नवम्बर 2016 को मनोरंजन से भरपूर दिवस का शानदार आयोजन किया।
>
>
>
> अपोलो क्रैडल के बाल दिवस समारोह की शुरुआत सुविख्यात फोटोग्राफर, मोहन दीपक द्वारा माताओं और उनके बच्चों की तस्वीरें लेने के साथ हुई। इसके बाद बच्चों के लिए उनकी माताओं के साथ फैशन शो का कार्यक्रम हुआ जिसमें उनलोगों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों एवं सामानों के साथ रैम्प पर वाॅक किया। समारोह के दौरान अनेक मजेदार क्रियाकलाप हुए। माताओं और बच्चों ने इन मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।
>
>
>
> समारोह के विषय में अपोलो हेल्थ ऐंड लाइफस्टाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री नीरज गर्ग ने कहा कि ”हमारे सारे कार्य में ग्राहकों का हित सर्वोपरि होता है और आगे भी हम हर पल उन्हें समग्रतापूर्ण अनुभव तथा वैयक्तिक देखभाल प्रदान करते रहेंगे। हमें इस बाल बाल दिवस का समारोह आयोजित करके और उन्हें खुशियाँ देकर सचमुच बेहद खुशी हुई है। मुझे उम्मीद है कि समारोह में मौजूद सभी महिलाओं और बच्चों को अपोलो क्रैडल टीम का यह आयोजन अच्छा लगा है और उन्होंने इसका भरपूर आनंद उठाया है।“
>
>
>
> अपोलो क्रेडल के विषय में:
>
> अपोलो क्रेडल महिला एवं बाल गंतव्य है, जिसके द्वारा गाइनेकोलाॅजी, फर्टिलिटी, मैटरनिटी और एंटीनेटल केयर पर फोकस किया जाता है। अपोलो क्रेडल राॅयल प्रत्येक रोगी, प्रत्येक मां, प्रत्येक बेबी और प्रत्येक बच्चे को देखभाल के उच्चतम मानदंड प्रदान करने के लिए लक्ष्य द्वारा संचालित है। अपोलो ग्रुप की 30 वर्षों की चिकित्सीय उत्कृष्टता की परंपरा अपोलो क्रेडल राॅयल की प्रत्येक चीज में भी परिलक्षित होती है। ‘‘बेटर द केयर, सेफर द पेशेन्ट्स‘ में दृढ़ विश्वास रखने वाला हाॅस्पिटल पिछले अनेक वर्षों से मजबूती से खड़ा हुआ है। एक वर्ष और पांच वर्ष के सुरक्षा रिकाॅर्ड्स इस बात का एक नमूना हैं।
>
>
>
> अपोलो की उत्कृष्टता की परंपरा ने अपोलो क्रेडल राॅयल में भी बेहतरीन कंसल्टेंट को आकर्षित किया है। हमारे यहां देश की सबसे अनुभवी सर्जिकल एवं नर्सिंग टीमें हैं। हाॅस्पिटल का स्टाफिंग स्तर दूसरों की तुलना में बहुत श्रेष्ठ हैं और स्पेश्यलिस्ट नर्सिंग टीमों का अनुभव एवं वरिष्ठता कहीं और नहीं मिलती।
>
>
>
>
>
> आधुनिकतम मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधायें सुरक्षा और दक्षता के अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकाॅल का अनुसरण करते हैं। जब नवजात को विशिष्ट देखभाल की आवश्यकता होती है, तो ऐसे मामलों के लिए हमारे यहां नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआइसीयू) भी है। उन मरीजों के लिए दो बेड वाली मैटरनल आइसीयू भी है, जिन्हें कड़ी निगरानी की आवश्यकता होती है।
>
>
>
> प्रत्येक भावी मां के संपूर्ण प्रि-असेसमेंट और प्रि-डिलीवरी जांच कराये जाने के अनुरोध से अपोलो क्रेडल राॅयल में जटिलताओं की दर बहुत कम रहती है। सुरक्षा की संस्कृति अपोलो क्रेडल राॅयल की आत्मा में निहित है।

Comments are closed.