यशपाल मलिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्य कारिणी द्वारा 6 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये

कल यशपाल मलिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा 6 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये

1. 27 मार्च 2017 से हरियाणा प्रदेश में सांकेतिक धरनों की संख्या 9 रहेगी, जिसमें 1.) झज्जर (रासलवाला चौक), 2.) रोहतक (जसिया गाँव), 3.) सोनीपत (लाठ जौली चौकी), 4.) पानीपत (उग्राखेड़ी गाँव), 5.) कैथल (देबन), 6.) जीन्द (इक्कस गाँवं), 7.) हिसार (रामायण-मय्यड़), 8.) भिवानी (धनाना), 9.) फतेहाबाद (ढाणी गोपाल),।

2. आज से प्रदेश कार्यकारिणी व सभी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है व सभी जिलाध्यक्ष जिला संयोजक के रूप में कार्य करते रहेंगे, जब तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं कर लिया जाता।

3. अगली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 16 अप्रैल 2017 को गुहाना-सोनीपत में होगी, जिसमें नई जिला कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी एवं तब तक सरकार द्वारा किये गये वायदों की समीक्षा की जायेगी।

4. प्रत्येक 15 दिन में प्रदेश की कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित कर सरकार से हुए समझौतों के अनुसार सरकार द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की जायेगी।

5. हरियाणा प्रदेश में आन्दोलन को सुचारू रूप से चलाने के लिये प्रदेष स्तर पर सामूहिक कोष की स्थापना की जायेगी, जिसका संचालन 15 सदस्यीय कमेटी करेगी।

6. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जून 2017 को हरियाणा में आयोजित की जायेगी, जिसका समय व स्थान 16 अप्रैल 2017 को हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में घोषित किया जायेगा।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से आये जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा सभी 6 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये।

Comments are closed.