Appeal to GREATER NOIDA POLICE BY DHARMENDER CHANDEL
पुलिस से विशेष आग्रह
साथियों जिले के एक थाना क्षेत्र में बहुत ज्यादा बाइक चोरी हो रही थी। संबंधित थाने के इंस्पेक्टर ने दिमाग लगाया और जहाँ से बाइक चोरी हो रही थी , वहां पुलिस ने अपनी बाइक खड़ी कर दी।
चार-पांच दिन बीत गए , लेकिन चोर बाइक चोरी करने नहीं आया
आखिर छठे दिन पुलिस का इंतजार समाप्त हुआ।
चोर आया और उसने पुलिस द्वारा खड़ी की गयी बाइक को चोरी कर लिया।
पुलिस ने उस चोर को रंगे हाथ दबोच लिया
अभी मामले का खुलासा नहीं किया जा रहा है, क्योंकि चोर मेरठ का रहने वाला है और उससे 15 से 20 बाइक रिकवरी होने की संभावना है।
बाइक रिकवरी होते ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी
मेरा कासना पुलिस से आग्रह है कि अल्फा कमर्शियल बेल्ट में सबसे ज्यादा बाइक चोरी हो रही है।
क्यों ना वहाँ पुलिस भी इस तरह का कदम उठाकर चोर को रंगे हाथ पकड़े
🙏🏻🙏🏻💐💐