I GET AN OPPORTUNITY TO DO HEALTH AND SOCIAL SERVICE : DINESH SHARMA, DIRECTOR, KAILASH HOSPITAL
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है
मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है की कैलाश अस्पताल को एक मजबूती के साथ खड़ा किया । वही शुरू से ही मेरा एक सपना था कि लोगो के स्वास्थ सेवा के साथ साथ समाज सेवा भी हो सके । मेने काफी सोचा की क्या करे तभी एक ख्याल आया कि एक अस्पताल बनाया जाए जिसमे लोगों को स्वास्थ सेवा दी जा सके।
चुनॉतीयां क्या क्या रही जीवन में
मेरा जीवन काफी चुनॉतीयां भरा रहा है मैने अपने जीवन में बहुत कष्ट देखे है । अपने काम के लिए मुझे दिल्ली से नोएडा बस से आना पड़ता था । वही एक लग्न , कड़ी मेहनत और प्रभु का साथ की बजह से में आज अच्छे मुकाम पर हूँ । लेकिन मेरे जीवन में एक नरसिंग होम से अस्पताल तक का सफर काफी चुनोतिपूर्ण रहा है ।
आपके जीवन का सक्सेस मंत्र क्या है
मेरे जीवन का सक्सेस मन्त्र है की मैंने अपने जीवन मे ईमानदारी और मेहनत से काम किया है ।अपने जीवन मे काम करो उसे सच्ची लगन से और ईमानदारी से करो , मेरा मानना है कि आपकी मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम का फल अच्छा ही मिलता है ।
आपका रोल माडल कौन कौन है जीवन में
मेरे जीवन मे रोल मॉडल मेरे पिताजी है पिताजी ने पूरे परिवार को एक ऐसा मन्त्र दिया । उनका कहना है की आप सही रास्ते पर चलते है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी । अगर आप गलत काम करोगे तो आप डूब जाओगे। इस मन्त्र को में हमेशा याद रखता हूँ आज भी मेरे पिताजी हमारे लिए मार्गदर्शक है।
क्या आप भगवान पर भरोसा करते है
में भगवान पर काफी ज्यादा भरोसा करता हूँ और हमारा पूरा परिवार भोलेनाथ जी के भक्त है रोजाना मंदिर मे जाकर पूजा करते है और हमारी माता जी आज भी सोमवार के व्रत करती है ।
जीवन में सबसे ज्यादा की किन किताबो का प्रभाव पड़ा
मेरे जीवन मे किताबो का काफी असर पड़ा है। खासकर स्वामी विवेकानंद जी की किताबो को में बहुत ज्यादा पढ़ता हूँ उनकी किताबो से बहुत कुछ सिखने को मिलता है ।
किस तरह की फिल्म आपको पसंद है
मुझे फिल्मे देखने का काफी शौक है लेकिन मै उन्ही फिल्मो को ज्यादा देखता हूँ जो रियल लाइफ को ज्यादा फोकस करती है। वही दूसरी तरफ ज्यादातर पुरानी फिल्मे काफी पसंद है जब भी पुराने कलाकारों की फिल्में टीवी पर आती है तो मै जरूर देखता हूँ।
गाने किस तरह के पसंद है आपको
–
मुझे पुराने गाने काफी पसंद है । जैसे महोमद रफी, मुकेश, और लता जी के गानों को में काफी सुनता हूँ । उनके गानों से मुझे अब भी बचपन की यादें आ जाती है और पुराने गानों को सुनकर काफी सुकून मिलता है।
खेलों में आपकी क्या रूचि है
मेरी खेलो मे काफी रूचि रही है बचपन से मैंने क्रिकेट खेला है और आज जब भी समय मिलता क्रिकेट खेलता हूँ और शुरू से ही स्पोर्ट्स मे काफी रूचि रही है।
मोदी जी के कार्यशैली से कितना संतुष्ट हैं
पीएम मोदी जी देश को एक रोल मॉडल मिला है जो आज तक इतिहास मे नही हुआ है मेरा मानना है की मोदी जी की कार्यशैली से देश विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है मोदी जी देश के लिए पैदा हुए है और मोदी जी काफी चरित्रवान इंसान है जो अपने लिए नही केवल देश के लिए जीते है।